दिघवारा(सारण)। स्थानीय थानाक्षेत्र के शीतलपुर पुरानी बजार के समीप से दिघवारा थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम जुआ खेल रहे लगभग एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वही उसी जगह से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए। दीपावली और छठ पर्व को लेकर एक और प्रशासन जहां काफी सजगता के साथ क्षेत्र मे गश्त लगा रही है। वही दूसरी और जुआरी लुक छिप कर जुआ में दाव लगाने से नहीं चूक रहे है। हालांकि पुलिस द्वारा की गई इस छपेमारी और इतनी संख्या मेंं गिरफ्तारी को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग