छपरा(सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य मार्ग स्थित सिंगही चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई घटना देर शाम की बताई जा रही है। मृतक सिंगही गांव निवासी दरबारी राय का 30 वर्षीय पुत्र संजय राय बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवक बालू व्यवसायी था जो देर शाम डोरीगंज से बाईक पर सवार वापस घर लौट रहा था तभी सिंगही उसके गांव के समीप ही दिघवारा की तरफ से छपरा की ओर आ रही अनियंत्रित एक ट्रक ने ठोकर मारी दी जिस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया वही घटना को अंजाम दे चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद आनन फानन में लेकर परिजन छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां ईलाज से पूर्व डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बालू व्यवसायी था जिसे तीन पुत्र व एक पुत्री है। इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में परिजनों का फर्द ब्यान अभी नहीं आया है आवेदन मिलते ही विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग