मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरूवार को स्थानीय अशोक वाटिका में प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन के जिला सभापति अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाने की मांग को दुहराया। बैठक के मुख्य अतिथि सभापति श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर करते हैं, परंतु पहले संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करें, तब चुनाव पर बात होगी। जब संगठन चुनाव लड़ने की स्थिति में आ जायेगा तो वह स्वयं उम्मीदवार तय करेगा। अंतिम मोहर संगठन सुप्रीमो प्रशांत किशोर को लगानी है। बैठक में अनुमंडल अध्यक्ष अमित सहनी, आलोक दूबे, सुशील साह, सत्येंद्र मांझी, सचिव मो मंजूर आलम, प्रखंड सभापति मनोज गुप्ता, महासचिव रवींद्र भगत, पूर्व प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार सिंह, जनार्दन सिंह चौहान, नंदलाल महतो, नवल सिंह, पुष्पा देवी, अश्विनी पांडेय, मो कलीम अंसारी, रिंकू देवी, मुखिया चंद्रशेखर सिंह, हरी सहनी, पूर्व मुखिया पारसनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे। मौके पर भारी संख्या में लोगों ने जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग