राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा के सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गंगा सागर बिंदु एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर ने स्वास्थ्य कर्मियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह में किये गए कार्यों की रिपोर्ट मंगवाकर समीक्षा किए। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगासागर बिंदु ने कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। वहीं वाहिद अख्तर ने कर्मियों को कालाजार ,डेंगू, टीकाकरण, यक्ष्मा, कुष्ठ, परिवार नियोजन पखवाड़े व बंध्याकरण आदि के बारे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रतिरक्षण प्रभारी विनोद कुमार चौधरी, स्वास्थ्य प्रशिक्षक, एएनएम, जीएनएम, आशा कर्मी आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग