राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भूमि विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मामूली कहासुनी व हाथापाई के बाद हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि एकमा थाना के गजियापुर गांव में हुई मारपीट में किसमती देवी, लिलावती, संजय कुमार घायल हो गये। जबकि दाउदपुर थाना के लक्ष्मीपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में बेबी देवी, कंचन कुमार, सुखदेव कुमार राम व संजय कुमार राम घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा एकमा व दाउदपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग