राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिले के रसूलपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चड़वां गांव में छापेमारी कर तोड़फोड़ व आगजनी मामले के फरार आरोपित चड़वां गांव निवासी पवन महतो को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि रसूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के द्वारा द्वारा भारतीय सेना में चार वर्ष के लिए अग्निवीर की नियुक्ति करने की घोषणा की गई थी। केन्द्र सरकार की इस नीति के विरोध में क्षेत्र के बेरोजगार युवकों ने रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव के समीप छपरा-सीवान एनएच 531पर स्थित टॉल प्लाजा में हंगामा, तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग