राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा गांवों गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती करने के टिप्स बताए जा रहे हैं। इस योजना के तहत कृषि विभाग के द्वारा उन्नत किस्म के अबतक लगभग 300 क्विंटल गेहूं बीज एचडी 3086 का वितरण अनुदानित दर पर एकमा प्रखण्ड के किसानों के बीच किया गया है। वहीं सरसों, मसूर व चना आदि के भी उन्नत किस्म के बीज अनुदानित दर पर ई किसान भवन से प्रतिदिन वितरण जारी है। इस दौरान किसानों को प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी, कृषि सलाहकार अरुण कुमार सिंह, हरेराम पंडित, कृषि समन्वयकों आदि के द्वारा गेहूं की बुआई, निकौनी व सिंचाई के संबंध में विशेष जानकारी दी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग