पूर्व मंत्री गौतम सिंह द्वारा मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया बृक्षारोपण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने बृक्षारोपण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली के तहत बिहार सहित जिले के अन्य भागों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर हजारो की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे।जिसे बिहार सहित पूरा जिला हरा भरा बना रहे और जिससे पूरा पर्यावरण दूषित बातावरण से बचा रहे।हर व्यक्ति को अपने जीवन मे कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व मुखिया अख्तर अली पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह बिनय सिंह हसमत अली योगेन्द्र सिंह अहमद अली कुदुस अली आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग