राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। श्रीपालबसंत पंचायत के बनवारी बसंत हरिजन बस्ती में सतिबिहुला नाटक का आयोजन सम्पन्न हुआ ऐसा आयोजन आस-पास के गांवों में अक्सर देखा जाता है इससे जाहिर होता है कि काफी पुराने सतिबिहुला नाटक की लोकप्रियता आज भी कायम है। हालांकि नाटक कला मानव सभ्यता के साथ ही शुरू हुई लेकिन आज मल्टीप्लेक्स और स्मार्ट टीवी के इस दौर में नाट्य मंचन का दौर अब खत्म सा हो चला है। बदलते समय के साथ नाटकों के आयोजन में जरूर काफी कमी आई है लेकिन नाटक मंडली द्वारा संचालित ऐसे कार्यक्रम आज भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं यही कारण है कि इस क्षेत्र में अक्सर सतिबिहुला नाटक का आयोजन जब तब विभिन्न अवसरों पर लोग आयोजित करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग