छपरा(सारण)। शहर के नगर थाना अंतर्गत सिया मस्जिद महमूद चौक मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों और पड़ोसियों ने एक शिक्षिका की ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर देने मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मृत महिला सिवान जिले के दक्षिण टोला निवासी आबिद अली की 40 वर्षीय पत्नी नरगिस बानो बताई गई है। बताया जाता है कि वह अपने मायके छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिया मस्जिद ममूचक मोहल्ला में अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी। जिसको लेकर पट्टीदारों और पड़ोसियों के साथ उसका पूर्व से विवाद चल रहा था जिसको लेकर थाना में शिकायत भी की गई थी। आज वह स्कूल से पढ़कर घर लौटी तब तक किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया और पड़ोसियों ने ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी इस मामले में मृत महिला के पति आबिद अली ने बताया कि पड़ोसी से विवाद चल रहा था जिसको लेकर उनकी पत्नी के द्वारा शिकायत की गई थी और उसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि जमीन के बंटवारे को लेकर इस घटना को पड़ोसियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। वहीं सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग