जलालपुर में महाराजगंज सांसद ने किया पौधारोपण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर के परिसर में पृथ्वी दिवस के मौके पर महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पौधारोपण किया।मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज यह आवश्यक हैं।प्रत्येक व्यक्ति को एक- एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। वहीं मुसेहरी गांव में अन्तर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने दस फलदार पौधा लगाया गया।मौके पर संघ के अध्यक्ष बिरपरकाश गोंड़, सचिव विनोद कुमार गोंड़, जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अर्जुन कुमार गोंड़, चन्देस्वर साह, सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग