छपरा(सारण)। उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी द्वारा आज 19-महाराजगंज लोक सभा आम निर्वाचन – 2024 के निमित 115- बनियापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मशरख व बनियापुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं से महाराजगंज लोकसभा आम निर्वाचन हेतु निर्धारित तिथि 25 मई 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न आशंकाओं का समाधान करने के साथ ही मतदान केंद्र पर उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग