- राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने का दिया निदेश
- अपर समाहर्त्ता शंभ शरण पांडे ने आज जिला के सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक किया।
छपरा(सारण)। अपर समाहर्त्ता शंभ शरण पांडे ने शुक्रवार को जिला के सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को विभाग द्वारा परिमार्जन प्लस पोर्टल पर परिमार्जन के संबंध में नए दिए गए निर्देश से अवगत कराया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को अभियान चलाकर विभाग के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को ले दिशा-निर्देश दिया है। बैठक में म्यूटेशन, सरकारी भूमि का हस्तांतरण, न्यायालय से संबंधित लंबित वादों को समयबद्ध ढंग से निष्पादित करने को कहा गया। अभियान बसेरा के कार्य को प्राथमिकता देते हुये निष्पादन का निदेश दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग