करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गढ़वाल टोला गाँव मे बुधवार के देर रात एक 18 वर्षीय युवक की मौत बिजली के करंट के चपेट मे आने से हो गई। मृतक राजेन्द्र ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार ठाकुर बताया जाता है। जानकारी के अनुसार आकाश कुमार ठाकुर बुधवार के शाम घर के बगल मे किसी काम को लेकर गया था। वहा बिजली का ट्रांसफार्मर था। उसी मे से अर्थिन के तार निकले हुए थे। जिसके चपेट मे आकाश आ गया व झुलसने लगा, लोगो की नजर उस पड़ी। स्थानीय लोगो ने उसको बचाने की कोशिश की। लेकिन सफल नही हुए एव जब तक बिजली का सप्लाई बंद हुआ, तब तक ऊसकी मौत हो गई। सुचना मिलने पर गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची कागजी कार्रवाई पुरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। गाँव वालो का माने तो अकाश बहुत ही होनहार लड़का था। परिवार के लोगो को उससे बहुत उम्मीद थी पिता राजेंद्र ठाकुर माॅ मालती देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग