10 नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिका को गुरुवार को दिया जायेगा नियोजन पत्र
छपरा(सारण)। समाज कल्याण विभाग के तहत समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत सारण जिला में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध 37 महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन किया गया है। इनमें से 21 महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पहले ही नियोजन पत्र दिया गया है। इनमें से 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं ने योगदान भी दे दिया है। 10 अन्य नियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। इन सभी- किरण कुमारी, प्रिती सिंह, पूर्णिमा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुधा कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी अम्बालिका, श्वेता कुमारी, निर्मला देवी एवं ममता कुमारी को गुरुवार को नियोजन पत्र वितरित किया जायेगा। शेष 6- कुमारी श्वेता सिंह, बबीता कुमारी, किशोर प्रसाद सुमना, अर्चना देवी, विजया रानी एवं कुसुम शर्मा के दस्तावेजों का सत्यापन प्रक्रियाधीन है, सत्यापन पूरा होने के उपरांत इन्हें नियोजन पत्र दिया जायेगा।
More Stories
सारण में 5 स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी हाईड्रोसील के मरीजों की सर्जरी
65% आरक्षण दो और स्मार्ट मीटर वापस करने को ले सी.पी.आई(एम)एने किया विशाल प्रदर्शन
स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की आपूर्ति और उपलब्धता हर हाल में होगी सुनिश्चित