छपरा(सारण)। जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर चंवर मे बोरिंग चलाने के लिए गए एक 60 वर्षीय अधेड़ की बिजली की तार की चपेटे मे आने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर लोहरटोली गांव निवासी राजरुप साह के 60 वर्षीय पुत्र उमेश साह के रुप मे हुई है। घटना बुधवार की सुबह दस बजे दिन की बतायी जा रही है। जब उमेश साह खेत मे जा रहे थे, तभी बोरिंग मे बिजली कनेक्शन के लिए गए नंगे तार की चपेटे मे आ गए, जिससे उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गयी। घटना की सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विदित हो कि यह इलाके की दुसरी घटना है। करीब दो दिन पहले काजीपुर निवासी शंकर राय की भी इसी प्रकार नंगे तार की चपेटे मे आने से मौत हो गयी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग