नगरा- चेतन मार्ग पर सरेयां पेट्रोल पम्प के पास स्टोन चिप्स लदी एक ट्रक पलटने से चालक सहचालक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। नगरा- चेतन छपरा सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के सरेयां पेट्रोल पम्प के पास स्टोन चिप्स लदी एक ट्रक पलटने से चालक सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना का कारण तेज गति से आ रही ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। घटना से घटना स्थल सहित आस पड़ोस के क्षेत्रो मे अफरा तफरी का माहैल कायम हो गया। सुचना पर पंहुंचे आस पड़ोस के लोगो ने गंभीर रूप से घायल चालक एंव सहचालक को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया.घटना के सबंध मे प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया की ट्रक कोडरमा से गिट्टी लोड कर एकमा जा रही थी तभि दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। गंभीर रूप से घायल चालक औरंगाबाद निवाशी ओमप्रकाशजी बताया जा रहा है। घटना की सुचना पर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की तफ्शीश मे जुटी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग