2017 के जीआर सूची से वंचित बाढ़पीड़ितों को भी दिया जाय जीआर की राशि: विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय
धमेन्द्र कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
तरैया (सारण)। प्रखंड के स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने अस्थाई अंचल कार्यालय तरैया मध्य विद्यालय पचभिण्डा एवम पानापुर अंचल कार्यालय कन्या प्राथमिक विद्यालय पचभिण्डा में पहुँचकर डीटीओ एवम सीओ को आदेश दिया कि 2017 में बनी जीआर की सूची में व्यापक धांधली हुई हैं।उस सूची से अधिक्तर लाभुक वंचित हो गये थे।2020 में आई भयंकर बाढ़ से तरैया विधानसभा के तीनों प्रखंड के लगभग 200 गांव पूर्णरूपेण बाढ़ की चपेट में हैं।इसलिये वंचित लोगो को जोड़कर जीआर का लाभ दिया जाये।जीआर की राशि छह हजार से बढ़ाकर दस हजार देने की मांग किया।विधायक ने कहा कि किसानों के फसल का सर्वे कराकर फसल क्षतिपूर्ति दिया जाये।वही संक्रामक रोगों से बचाव के लिये गली मुहल्ले में बिलिंचिंग पावडर का छिड़काव करने का भी आदेश दिया।उन्होंने कहा कि सदन में प्रस्ताव रखकर बाढ़ में ध्वस्त घर,सड़क व पुल पुलिया का मरम्त कराया जाएगा।सबसे से पहले संक्रमण रोग से बचाव के लिये पशुओं में टीकाकरण कराया जायेगा।उक्त मौके पर राजद के जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, रबिन्द्र राय,बिगन राय,मनोज गुप्ता, अशोक कुमार यादव,शैलेश कुमार यादव थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग