बाढ़ के पानी में डूबे युवक की एनडीआरएफ की टीम के मदद से खोजबीन जारी

मशरक थाना क्षेत्र के रेलवे पुल घोघाड़ी नदी के पास युवक का पैर फिसलने से नदी में डुब गया। और गहरे पानी में डूब गया। आस पास के लोगों के हल्ला मचाने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की पर गहरे पानी के वजह से कोई पानी में नही उतरा। मौके पर मामले की सूचना मिलते ही बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में एनडीआरएफ की टीम बोट के साथ उतरी घंटों के खोजबीन के बाद अंधेरा हो जाने पर खोजबीन रोक दी गई।
पानी में डूबे युवक की पहचान चैनपुर गांव निवासी स्व रामाधार सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह के रूप में हुई । बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह में एनडीआरएफ और गोताखोर की मदद से खोजबीन शुरू की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग