गड़खा में विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन व तिरपाल बाँटा

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड के बाजितपुर समेत दर्जनों बाढ़ पीड़ित गाँवो मे पूर्व मन्त्री सह राजद विधायक मुनेश्वर चौधरी द्वारा तिरपाल ,चुरा और मीठा वितरण किया गया। बाजितपुर पंचायत के सैकि ,यादव टोला मैक, नया तोला, मैकि समेत 5 दर्जन गरीब परिवारों को इसका लाभ मिला।वही पूर्व मंत्री सह बिधायक मुनेश्वर चौधरी ने वहां के गरीब जनता की माग पर एक चापाकल, सुलभ शौचालय की निर्माण दो से तीन दिन में शुरू करवाने की बात कही। राजोद सारण जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा विभिन्न गांवों में बाढ़ पीड़ितों की सहयोग कराई जा रही है जहां से भी सूचना मिल रही है वहां अपने स्तर पर जाकर लोगों का सहयोग कर रहे हैं।इस मौके पर महेश्वर चौधरी,पूर्व विधायक राजू सिंह ,राजद जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह , मुखिया मनोज कुमार राम,गुलशन सिंह,नितेश सिंह,बटुक सिंह विशाल सिंह ,शिवराज सिंह,राजन सिंह,मुनर राय, पंचम माँझी,आदि लोग ने बाढ़ पीड़ितों को मदद किया गया।



More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम