जीविका दीदीयों ने लगाई फलदार वृक्ष
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारवे, दरिहारा, मनपुरा और मंगरपाल पंचायत की जीविका दीदीयों ने प्रर्यावरण संरक्षण के लिए दो हजार फलदार वृक्ष का पौधारोपण कर जागरूकता का परिचय दिया. जानकारी के अनुसार जीविका के दरियापुर प्रखंड परियोजना प्रबंधक निरंजन प्रसाद ने अलग-अलग पंचायतों में सीएम की मदद से जल जीवन हरियाली के तहत प्रर्यावरण संरक्षण और हर प्राणी के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाले वृक्षों के दो हजार फलदार पौधों का रोपण करवाया तथा ग्रामीणों को जागरूक किया. आगे बीपीएम ने बताया कि पेड़ पौधा को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है जो पुरे जीवनकाल निस्वार्थ जीवन रूपी ऑक्सीजन देकर जीवनरक्षक का काम करता है. वृक्षारोपण के दौरान डीएफओ सुजीत कुमार और बूक कीपर मो.मुर्तुजा अंसारी ने हर पंचायत के अलग-अलग ग्रामसंगठनों के सीएम के बीच पौधा वितरण तथा पौधारोपण का काम किया. इस मौके पर एसी साकेन्द्र राम, बीआरपी रवि कुमार, सीएम माला शर्मा, रीता देवी,रेखा देवी,रिंकू देवी,मंज देवी, सीता देवी, रीना देवी, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग