जल-जीवन-हरियाली के अंतर्गत दो हजार पौधे का किया गया वृक्षारोपण
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के मनपुरा पंचायतों में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत दो हजार पौधे लगाए गए. जानकारी के अनुसार मनपुरा पंचायत की मुखिया अंजलि देवी और पंचायत रोजगार सेवक विमलेश कुमार पासवान के नेतृत्व में पंचायतों के कई सभी वार्डों में पौधारोपण किया गया. पौधारोपन करने वाले इच्छुक सैकड़ों लोगों के घर घर पहुंच कर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अलग-अलग किस्म के पौधे लगवाया गया. इस मौके पर मुखिया अंजलि देवी ने बताया कि पेड़ हैं तो हम हैं ,अगर हमसब पेड़ पौधे न लगाएंगे तथा इसकी देखभाल न करेंगे तो हमारा पर्यावरण दूषित हो जाएगा तथा मानव जीवन से लेकर हर प्राणी का जीवनकाल अल्प हो जाएगा. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार जनहित, अरूण कुमार आदि उपस्थित रहे. वहीं दरिहारा पंचायत में पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार, युवा नेता आनंद कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग