छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्जनों गांव में बांटी जा रही राशन व तिरपाल
- सरायबक्स और महरुआ समेत कई गांवों में नाव उपलब्ध कराया
भेल्दी(सारण)। मकेर और अमनौर प्रखण्ड में प्रलयंकारी बाढ़ से सैकड़ो गाँव के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। अंचल व प्रखंड स्तर पर किसी प्रकार बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनौर विधानसभा के भावी प्रत्याशी राहुल सिंह द्वारा रायपुर,कटसा, शोभेपुर,मदारपुर समेत दर्जनों गांव में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच चुरा मीठा और तिरपाल का वितरण किया जा रहा है। वहीं महरुआ में 15 मीटर तक सड़क टूटने से बहाव के कारण लोगों की आवागमन बंद हो गई थी।जहां राहुल सिंह ने अपने निजी कोष से नाव उपलब्ध कराई।इसके अलावा सराय बक्स में श्रीधर बाबा के आश्रम में जाने हेतु सर्पदंश से पीड़ित मरीजों की इलाज हेतु नावों को उपलब्ध कराया। युवा नेता राहुल सिंह ने बताया कि टीम के सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न गांवों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुँचाई जा रही हैं। इरफान खान विकास कुमार अरुण राय कुणाल सिंह संजीत राय ,गुरफन आलम अंकित कुशवाहा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रायपुरा पंचायत के मुखियापति मदन सिंह द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच सहयोग की जा रही है।पैक्स अध्यक्ष बच्चा सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच घर-घर जाकर समस्या से अवगत हुए प्रखण्ड व जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ित के समस्याओं से अवगत कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग