पूर्व विधायक ने मिठेपुर सामुदायिक किचेन का लिया जायजा
गड़खा(सारण)। बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी द्वारा मंगलवारा को गड़खा प्रखंड के मिठेपूर पंचायत के मिठेपूर बिनटोली में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन का जायजा लिया एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे राहत सामग्री की विस्तृत जानकारी ली एवं हर सम्भव सहायता करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्री माँझी ने दर्जनों बाढ़ पीड़ितों के घर-घर जाकर समस्या जानी और जल्द निजात दिलाने का आश्वाशन दिया। पूर्व विधायक ने कहाकि गड़खा विधानसभा के सैकड़ो गाँव बाढ़ की चपेट में आ गई। परन्तु सीओ द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद नही की जा रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने बाजितपुर पंचायत के मैकी में सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों में राशन वितरण किया था। इस अवसर पर मिठेपुर के पूर्व सरपंच एमपी सिंह ,पूर्व मुखिया विजय सिंह ,बीजेपी नेता इन्दर राय, सुबीर सिंह, जय कुमार राय, सुनील सिंह, सोनू सिंह, संतोष दांगी, ओमप्रकाश राय, विकास यादव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग