सबलोग पार्टी के नेता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सिसौनी, महम्मदपुर दलितबस्ती, मुसलमान टोला, ठीका मलहटोली व हरिजनटोली गांव में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सबलोग पार्टी के परसा विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ गुडडू शर्मा के द्वारा बाढ़ के पानी में गांव-गांव में जाकर पानी में राहत सामग्री चिवड़ा मीठा और बच्चो के लिए चॉकलेट आदि का वितरण किये। मनोज कुमार ने कहा कि दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित के हजारों परिवारों की समस्याएं अभी कम नहीं हुई हैं बढ़ते जा रही है। विभिन्न पंचायत व गांवों में आई बाढ़ से सड़क व यातायात की सुविधा ध्वस्त है। गांव गांव में बुजुर्ग, बच्चे व बीमार को बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है।सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के द्वारा निजी तौर पर मुहैया सहयोग भी बाढ़ पीड़ितों के लिये पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। इस डबल इंजन की सरकार को जनता देख रही है कि कौन क्या कर रहा है। अब जनता पहले वाली जनता नही रही अब वो भी समझदार हो चुकी है। अनेक नेता जो आज बरसात के मेढक की तरह उपलाय हुए है और टर्र-टर्र कर चले जा रहे उन्हें अच्छे से पहचानती है। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण में भोला दीक्षित, मुकेश शर्मा, बिंदेश्वर साहनी,संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग