बनियापुर(सारण)। पैगम्बरपुर नगरा मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बुधवार को यातायात घण्टो ठप रहा. सड़क अवरुद्ध होने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. राहगीर रास्ता बदल लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय कर एनएच 331 पर पहुंचे. पूर्व जिलापार्षद प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित दर्जनों ने बताया कि लगातार हो रही बरसात एवं बाढ़ की पानी जमे होने के कारण सड़क के किनारे लगा पुराना विशालकाय वृक्ष गिर गया जिससे पूरे दिन राहगीर परेशान रहे. सड़क पर पेर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें घंटो लगी रही. शाम तक पेड़ सड़क पर गिरे होने से लोग रस्ता बदल अपने गन्तव्य तक जाने को विवश रहे. पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि सड़क के किनारे दर्जनों विशाल पेड़ लगे हैं जो बीच से खोखला हो गए है. यह कभी भी टूट कर गिर सकते हैं जो राहगीरो के लिए मुसीबत खड़ा कर सकते हैं.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग