श्री कृष्ण के गुणगान से भक्तिमय बना माहौल, मंदिरों व ठाकुरबाड़ी में भजन कीर्तन का चलता रहा दौर
बनियापुर(सारण)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी प्रखंड के कई इलाको में धूम रही। इस दौरान कई मंदिरो एवं ठाकुरबड़ी में पूरे दिन भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। जहाँ साधू-संतो की श्रीमुख से प्रभु श्रीकृष्ण की बाललीला सहित अन्य लीलाओं की व्यख्या की गई। जिसे सुनने के लिये पूरे दिन श्रद्धालु भक्त मठो और मंदिरों में जुटे रहे। इधर रिमझीम बारिश को लेकर मौसम सुहाना बना रहा। वही प्रभु श्री कृष्ण के गुणगान से माहौल भक्तिमय बना रहा।ब्रत को लेकर कई जगहों पर युवक-युवतियो ने पेड़ पर झूला डालकर कर झूला-झूलने का लुत्फ़ उठाया। इधर बाजारों में अष्टमी के दूसरे दिन भी काफी चहल-पहल दिखी। सबसे ज्यादा भीड़ फल की दुकानों पर जुटी रही। केला, सेव, खीरा, अमरुद, शक्करकंद आदि की खूब बिक्री हुई। अष्टमी के अवसर पर अधिक मात्रा में फल की विक्री होने से अच्छी ख़ासी मुनाफा होने पर फल बिक्रेता भी काफी उत्साहित दिखे। शास्त्री बृजभूषण पांडेय ने बताया कि पुरातन काल से ही अष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। जहाँ प्रथम दिन गृहस्थ लोग अष्टमी का पूजा अनुष्ठान रखते है। वही दूसरे दिन वैष्णव धर्म के लोग अपने इष्ट प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म दिवस धूमधाम से मनाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग