सोनपुर में तीन बाईक पर सवार छह अपराधियों ने हथियार के बल पर बीओबी के सीएसपी कर्मी से 1.5 लाख रूपये व लैपटॉप
सोनपुर (सारण)। बैजलपुर के विश्वकर्मा चौक समीप शनिवार की सुबह 10 बजे तीन बाइक सवार छह हथियार बंद अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया बैजलपुर में कार्यरत देवानंद कुमार से डेढ़ लाख रुपये, लैपटॉप तथा अन्य दस्तावेज लूट लिया। पीड़ित बैंक कर्मी मागरपाल पंचायत अंतर्गत बरूआ का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर थाना के बैजलपुर के विश्वकर्मा चौक समीप शनिवार को सुबह 10 बजे तीन मोटरसाइकिल पर 6 की संख्या में सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर लूट की घटना का अंजाम दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक के सहायक देवानंद कुमार से नगद डेढ़ लाख रूपये , एक लैपटॉप तथा अन्य दस्तावेज लूट लिया। सीएसपी बैजलपुर से रोशन कुमार सिंह का है। इस बाबत पूछने पर सोनपुर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि अभी तक इस आशय का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग