मढ़ौरा के राजद विधायक व भावी एमएलसी प्रत्याशी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, विधायक ने लालू रसोई में पीड़ितों को खिलाया खाना

छपरा(सारण)। जिले में बाढ़ की विनाशकारी लीला जारी है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आम से लेकर खास लोग परेशान है। इनके परेशानियों को देखते हुए मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र राय एवं पंचायत निकाय एमएलसी के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने डोर-टू-डोर जायक बाढ़ पीड़ितों के हाल जाना एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। साथ ही राजद विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराने को लकर लालू रसोई संचालित कर रहे है। जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भोजन करा रहे है। वहीं विधायक एवं एमएलसी के भावी प्रत्याशी ने बाढ़ प्रभावितों बीच पका-पकाया भोजन का पैकेट लोगों को उपलब्ध कराया। इस बावत सुधांशु रंजन ने बताया कि मढ़ौरा नगर पंचायत के अलावे जहां प्रशासन की ओर से समुदायिक किचेन की व्यवस्था नहीं की गई है, वहां आठ लालू रसोई संचालित किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित लोगों के जरूरत के अनुसार दो वाहनों से चलंत लालू रसोई शुरू की गई है। इसके माध्यम से लोगों के बीच तैयार भोजन भेजवाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक एवं एमएलसी के भावी प्रत्याशी के साथ उपेन्द्र मांझी, नंदन यादव, शशिआनंद लालू, विष्णु गुप्ता, श्याम नारायण चौधरी, अमरेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग