सारण कमिश्नर, डीआईजी ने छपरा शहर के हॉट स्पॉट इलाके का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

छपरा(सारण)। प्रमंडलीय आयुक्त आर एल चोन्गथू, डीआईजी, सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा तथा सदर एसडीपीओ अजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से छपरा शहर अन्तर्गत भगवान बाजार थाना क्षेत्र के आसपास, भरत मिलाप चौक के पास, करीमचक तथा सरकारी बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया की इन क्षेत्रो में कुछ लोग बिना मास्क पहने घूम रहे थे। जिससे जन स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ने की संभावना है। आयुक्त एवं डीआईजी ने इन क्षेत्रो में वाहन का परिचालन पूरी तरह से बन्द करने, दुकानों को बन्द रखने, आवागमन पर रोक लगाने तथा मास्क के प्रयोग हेतु लोगों से अपील करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बताया गया की कंटेन्मेंट जोन में जो भी व्यक्ति नियमो का पालन नही करेगा उनपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र को जिला पदाधिकारी के द्वारा कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से संक्रमित अधिक मरीज मिलने के कारण हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग