ह्दय गति रूकने से शिक्षक की मौत, शोक
अमनौर(सारण)। प्रखंड के मिडिल स्कूल पटराही कला के एक नियोजित शिक्षक की मौत ह्दय गति रुक जाने से हो गई। मृतक शिक्षक पट राही कला गांव निवासी मनोज यादव बताया जाता है। इनके मौत से शिक्षक समाज में शोक व्याप्त हो गया है। शिक्षक नेता समरेन्द्र बहादुर सिंह, नीरज शर्मा, प्रभात कुमार सिंह, अजय चौहान, नरेंद्र शर्मा, शैलेन्द्र यादव, त्रिभुवन यादव, ब्रजेश यादव, शम्भूनाथ प्रसाद, अनिल सिंह, हरेश्वर प्रसाद सिंह, बिकर्मा प्रसाद केसरी, विश्वकर्मा शर्मा ने शिक्षक ने शोक संवेदना प्रकट किया। कहा मनोज जी एक कुशल शिक्षक के साथ-साथ समाज में हर तरह से अपना अग्रणी भूमिका निभाते रहते थे। शिक्षको के आंदोलन में भी चढ़ बढ़ कर भाग लेते थे। इनके मृत्यु से शिक्षको में मातम छाया हुआ है। इधर शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग