मटिहान में ट्रक से अवैध वसूली करने से मना करने पर जातिवादियों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, एफआईआर

छपरा(सारण)। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान गांव में रोड में चलने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले को मना करने पर जातिवादियों ने दलित युवक का बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घायल युवक को ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। जहां पीड़ित दलित युवक के फर्दबयान पर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मटिहान गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र सुधांशु रंजन, अमरनाथ सिंह का पुत्र ताना सिंह, श्रीनगर मटिहान गांव निवासी रामाशंकर प्रसाद सिंह के पुत्र नन्द किशोर प्रसाद, उपेन्द्र सिंह का पुत्र कुंदन सिंह सहित अन्य तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें पीड़ित ने कहा है कि गत दिनांक 9 अगस्त 2020 को घर के सामने रोड पर करीब 10 दबंग लोगों द्वारा घर के सामने ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही थी। जिस पर घर के सामने ट्रकों से अवैध वसूली करने के लिये मना किया गया। जब मटिहान चौक पर बाल कटवाने के लिए जा रहा था तो मटिहान एवं श्रीनगर मटिहान गांव के सभी आरोपियों ने देशी कट्टा, चाकू एवं अन्य पारंपरिक हथियारों से लैश होकर जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए कट्टा के बट्ट से जमकर पीटा एवं करीब एक हजार सात सौ रूपये छीन लिया गया। इस बावत दरियापुर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग