स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड की मोटरसाइकिल चोरी

मशरक प्रखंड अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर शाखा मे कार्यरत गार्ड की मोटरसाइकिल बैक परिसर से ही अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। जिससे बैक परिसर में आये मोटरसाइकिल सवार ग्राहकों मे हड़कंप मच गया है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मे कार्यरत तरैया थाना क्षेत्र के गवद्री गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह अपनी ब्लैक रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बीआर 04भी 0326 बैक परिसर में लगा कर बैक परिसर में ड्यूटी कर रहे थे।तभी कुछ घंटे बाद उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल अपनी जगह नही है। काफी खोजबीन की गई पर कोई पता नही चल सका। मामले में थाना पुलिस को जानकारी दे दी गई है । वही बैंक परिसर से गार्ड की मोटरसाइकिल चोरी होने से लोगों में चर्चा बनी रही कि बैंक परिसर में पुलिस चौकिदार समेत बैंक मे सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है फिर भी चोरों ने बिना किसी भय के मोटरसाइकिल चोरी कर ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग