डॉक्टर से मारपीट के मामले में भाजपा नेता सह अभिनेता गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार स्थित क्लिनिक में घुस डॉक्टर की थप्पड़ से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सह भोजपुरी अभिनेता सुजीत पूरी को उसके पैतृक आवास करहीं से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित डॉक्टर ने पिटाई के बाद बुधवार को जलालपुर पुलिस को फर्द बयान दिया था। दिए गए फर्द बयान में पीड़ित डॉक्टर मो. मुमताज अली ने भाजपा नेता के अलावें उनके समर्थक व भटकेसरी निवासी मुकेश कुमार, चन्दन कुमार तथा सत्येंद्र कुमार सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों को नामजद किया है। डॉक्टर ने बताया है कि वह पुछरी स्थित अपने निजी क्लिनिक में बैठा था। तभी भाजपा नेता समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। भाजपा नेता क्लिनिक में घुसते ही उग्र हो गए और गाली गलौज करते हुए दो थप्पड़ जड़ दी। भाजपा नेेता ने गर्दन दबा दिया जिससे डॉक्टर की सांस कुछ क्षण के लिए रुक गया। नामजदों ने घर में आग लगाने तथा जान से मारने की धमकी भी पीड़ित डॉक्टर को दी है। दर्ज प्राथमिकी में डॉक्टर ने स्वीकार किया है कि उसके मोबाईल से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुआ है। जो घटना का कारण है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग