न्यायालय से गैर-जमानती वारंट के आलोक में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। पूर्व के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे चार अभियुक्तों को बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के तहत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश मिश्र ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों में सरेया निवासी जिउत साह, सतुआ निवासी रामानंद साह, इब्राहिमपुर निवासी हरेंद्र सिंह शामिल है। जिनपर न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट निर्गत था। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। वही थाना कांड संख्या 151/20 के प्राथमिकी अभियुक्त पुछरी निवासी सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे धर-पकड़ अभियान से वारंटियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग