छपरा: धुमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा
छपरा(सारण)। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकार, गैर सरकारी व राजनीतिक दल व सामाजिक संगठानों के कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर धुमधाम से राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया गया। कोरोना लॉकलाडउन एवं जिले में बाढ़ की प्रलयकारी लीला के बीच धुमधाम से राष्ट्रीय त्योहार को मनाया गया है। जिले के कई प्रखंडों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के बाद भी शिक्षकों ने पानी में ही ध्वजारोहण किया। जिले के सभी पंचायतों के पंचायत भवन एवं ग्राम कचहरी पर भी झंडोतोलन किया गया साथ जिले के सभी 323 पंचायत नगर निगम एवं नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न महादलित बस्तियों में ध्वजारोहण किया गया। जिले में कार्यक्रम प्रशासनिक स्तर पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सारण प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोन्थू ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इसके बाद समाहरणालय कैम्पस में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हरकिशोर राय एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में डीआईजी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उधर शहर के मालखाना चौक स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर परिगणित कल्याण संघ के सचिव रामलाल राम ने धुमधाम से राष्ट्रीय पर्व को मनाया। ध्वजारोहण के उपरान्त समाज के वयोवृद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अनुसूचित जाति समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

सदर प्रखंड के चनचौरा राम अंबेडकर स्थल पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रामराज राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर प्यारचंद राम, लक्ष्मण राम, रथमाल राम, जलेश्वर राम, बबन राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। जिले के गड़खा प्रखंड के मिर्जापुर ग्राम कचहरी में सरपंच पारस राय ने झंडोतोलन किया। जिसमें देश की स्वतंत्रता में शहीद वीर सपूतों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वहीं सरकारी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र गान व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर श्यामबाबू राय, अमित कुमार उर्फ गरम सिंह, राजू दास, प्रभावती देवी, उमा मांझी, सुरेन्द्र राम, रामबाबू राय, बालेश्वर पांडेय, पवन कुमार राय, अनंदी साह, गुड्डू कुमार साह, मनोज कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। उधर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अधिकार मिशन के अध्यक्ष सह भावी गड़खा विधान सभा प्रत्याशी नीरज राम ने फुलवरियां गांव के महादलित बस्ती में झंडातोलण किया। मौके पर राजू दास समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भूईगांव में प्रधानाध्यापक हरिभूषण राम ने ध्वजारोहण किया। मौके पर शिक्षिका सुनिता कुमारी एवं स्थानीय गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मकेर प्रखंड के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान कैरियर स्टडी प्वाइंट में निदेशक चंदन कुमार ने ध्वजारोण किया। संस्थान के बच्चों राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। मौके पर प्रवीण कुमार, ई. प्रमोद कुमार, रविन्द्र सिंह, पशुपति राय, आरती, मंजीत, मुकेश, सुरज, विशाल, विवेक, अमन सहित संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग