प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

मशरक प्रखंड क्षेत्र में 74 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शान से तिरंगा लहराया। कोरोना महामारी के चलतें घोषित रोक के चलतें शिक्षण संस्थानों में सिर्फ झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसी भी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों ने सोशल डिस्टेंस के पालन में कोई कोताही नहीं दिखाई।

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय और थाना परिसर में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में कनीय अभियंता धर्मपाल बैठा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, केन्द्रीय विद्यालय में प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह,

मशरक पूर्वी पंचायत कार्यालय में मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली पंचायत में मुखिया अजीत कुमार सिंह, अरना पंचायत में मुखिया अनिल ठाकुर ने झंडा फहराया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सीओ ललित कुमार सिंह,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,जिला पार्षद पुष्पा सिंह,प्रभावती देवी, पंचायत समिति सदस्य व जदयू नेत्री सविता सिंह, डॉ सीता राम पांडेय,भाजपा नेता बीरबल प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, डॉ बलिराम सिंह,समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कोरोना काल को देखते हुए सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए तिरंगा झंडा फहराया गया और मिठाईया बाटी गयी।वही इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बंद रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग