पूर्वी पंचायत में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव की सीमा सील

मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से क्षेत्र में दहशत है। कोरोना संक्रमण से आस पास के लोगों को मुक्त रखने के लिए गांव की सीमा सील कर दी गई। शुक्रवार को मशरक प्रशासन द्वारा पूर्वी वार्ड-1 गांव को तीन स्थानों पर सील कर दिया है। सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया छोटा संजय, वार्ड सदस्य सुग्रीम बैठा ने मौके पर पहुंच गांव की सीमा सील कराया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के निदेश के आलोक में 04 कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकलने पर पूर्वी पंचायत के वार्ड-1 को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।यदि किसी व्यक्ति द्वारा इसका उल्लंघन कर बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग