भैस चराने गये व्यक्ति पर जंगली सूअर का हमला, घायलावस्था में पीएमसीएच रेफर

मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में भैस चराने के दौरान पीछे से जंगली सूअर के हमलें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गंगौली गांव निवासी मोगल मांझी के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू मांझी के रूप में हुई। घायल ने बताया कि भैंस चराने गांव के बाहर चवर के तरफ गया वही पर जंगली सूअर ने पीछे से हमला बोल दिया उनके चिल्लाने पर गांव के लोगों के आने पर जंगली सूअर भाग गया। घायल का पीएचसी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग