पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दूसरी पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि

मशरक प्रखंड के यदु मोड़ पर
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को पूर्व भाजपा विधायक तारकेश्वर सिंह ने तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर युवा भाजपा अध्यक्ष विवेक नाथ तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष जमादार राय, राकेश सिंह,नंदन बाबा, दुर्गेश कुमार गुप्ता,ग्वासकर सिंह, मुसाफिर सिंह,अतुल पाण्डेय, श्याम बिहारी सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर मौजूद रहे।

मौके पर पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह कहां कि देश सदैव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अभूतपूर्व सेवा और देश के विकास में उनके योगदान को याद रखेगा। माननीय अटल जी बीजेपी के पहले नेता थे जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।वाजपेयी के राज में देश की जनता ने उनके देश व देश की जनता के लिए कार्यों के लिए हमेशा उन्हें याद रखेगी। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने सार्वजनिक जीवन और भारत के विकास में जो योगदान दिया उसे सदैव याद रखा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग