सहाजितपुर में डूबने से बैद्य की मौत, जांच में जुटी पुलिस, सदमें में परिजन
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई की एक बैद्य की डूबकर मौत हो गई। मृत बैद्य 50 वर्षीय राजकिशोर राय बताया जाता है। वे लहलादपुर थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर में अपना क्लिनिक चलाते थे। साथ ही आयुर्वेद की दवा भी बेचते थे। शुक्रवार को वह रोज की भांति घर से पुरुषोत्तमपुर के लिए निकले थे। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन काफी चिंतित थे। बैद्य की खोजबीन परिजन कर रहे थे। रविवार को सिसई से मंगौली जाने की रास्ते में बैद्य का टोपी सड़क के किनारे पानी में बहते देखा गया। जिसपर परिजनों को डूबने का शक हुआ। चूकि नदी का पानी सड़क पर कई दिनों से चढ़ा है। चारो तरफ पानी जमा है। बाढ़ जैसे हालात बने हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क के किनारे नदी की फैले पानी में तलाश शुरू की गई। लगभग एक घण्टे की तलाश के बाद बैद्य का शव पानी में डूबा मिला। बैद्य की मृत्यु की सूचना पर घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुड़ा हाल बना है। मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव पानी में घण्टो से डूबे होने के कारण फूल गया था। प्रथमदृष्टया डूबने से मौत की बात सामने आ रही है। बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच में जूटी है। स्थानीय मुखिया नन्दलाल महतो, पूर्व मुखिया मोहन राय, त्रिभुवन साह, मुलमुल साह सहित अन्य लोगो ने प्रावधान के मुताबिक मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग