बनियापुर में सर्प दंश से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बनियापुर(सारण)। अंचल क्षेत्र के सिसई वार्ड संख्या एक में सांप काटने से 58 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई. मृतक रूदल भगत बताया जाता है. घटना शनिवार की शाम को हुई. परिजनों ने बताया कि बाढ़ के कारण घर के आसपास पानी लगा है जिसके कारण घर में विषैला सांप प्रवेश कर गया था. जिसकी जानकारी परिजनों को नही थी. देर शाम को रूदल गांव में घूम कर घर लौटा था. वह घर में जैसे ही प्रवेश किया तभी सांप ने डंस लिया. सांप डंसने की जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजन आनन फानन में वृद्ध को अस्पताल ले गए. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. सांपकटी में वृद्ध की मौत की सूचना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई. परिजनों का कहना है कि बाढ़ की पानी की वजह से उनके घर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया. मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. इधर, वृद्ध की मृत्यु पर जिला जदयू उपाध्यक्ष संजय कुमार राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिह पटेल, समिती सदस्य रम्भू साह, वार्ड सदस्य, बिक्रमा साह, त्रिभुवन साह, मुलमुल साह, पूर्व मुखिया मोहन राय ने परिजनों को ढांढस बंधाया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग