बगैर स्वच्छता अपनाएं आजादी के मायने अधूरा: बीरेन्द्र ओझा
बनियापुर(सारण)। बगैर स्वच्छता अपनाएं आजादी के मायने अधूरे है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भी स्वच्छ भारत की परिकल्पना की थी। जिनके नक्शे कदम पर चलकर अभियान को सफल बनाया जा सकता है।उक्त बातें जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा ने झंडोतोलन के बाद मुख्यालय परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियो और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिये सबसे पहले खुले में शौच से मुक्ति पाना आवश्यक है।जिसके लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोहिया स्वच्छता अभियान चलाकर गली-गली में शौचालय का निर्माण करवाया गया। साथ ही लाभुकों को एक मुस्त बारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई गई।ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को खुले में शौच करने की आदत का त्याग कर नियमित रूप से शौचालय का उपयोग करना आवश्यक है। जदयू नेता द्वारा उपस्थित लोगों को स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और आसपड़ोस के लोगो को अभियान से जोड़ने के लिये प्रेरित करने की अपील की गई।मौके पर प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा,उपप्रमुख संजय राम,बीडीसी सदस्य गोविंदा सिंह,पूर्व प्रमुख जब्बार हुसैन,पप्पू सिंह,कान्तु कुमार ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग