दरियापुर: युवक ने ईमानदारी का मिसाल पेश किया
दरियापुर(सारण)। आज भी छल कपट और लालची दुनिया में ईमानदारी क़ायम है.यह बात दरिहारा पंचायत स्थित सरैया गांव निवासी गुलाम मुस्तफा पर स्टीक बैठती हैं.जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुलाम मुस्तफा मस्जिद से जब जुम्मा का नमाज अदा कर घर लौट रहा था तभी रास्ते पर पचीस सौ रुपए गिरा पड़ा था जो उसने उठा लिया और गांव में इसकी सूचना दिया.सूचना के बाद पता चला कि गांव के ही चुन्नु चौधरी की पत्नी ललिता देवी जो सरैया एसबीआई सीएसपी से राशन खरीदने के लिए पैसा निकाल कर आ रही थी जिसका पैसा रास्ते में गिर गया था.सही जानकारी के आधार पर गुलाम मुस्तफा ने महिला को घर बुला कर पैसा को लौटा दिया.इस ईमानदारी के मिसाल को पेश करने के लिए युवक को परिजनों सहित गांव वालों ने धन्यवाद दिया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग