दरियापुर: बेला मुशहरी, कोचवारा तथा हरिहरपुर कोठी गांव में डूबने से छात्रा सहित तीन लोगों की मौत
बिपिन कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के नमाज मिया के 18 वर्षीय पुत्र सदाम तथा कोचवारा गांव के नागेन्द्र गिरी के 14 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी तथा हरिहरपुर कोठी गांव निवासी बैजू महतो का 10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की मौत अलग- अलग जगह बाढ़ के पानी डूबने से हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह लगभग 10 बजे नमाज मिया का 18 वर्षीय पुत्र सदाम अपने हम उम्र चार साथियो के साथ ब्रह्मुआ पुल के पास महि नदी में नहाने गया था, जहां नहाते हुए अथाह सागर नुमा पानी में चल गया, जहां डूबने लगा जिसको देखकर अन्य युवक बचाने का प्रयास किया किंतु बचा नही सका जिससे उसकी मौत हो गयी। सदाम दो भाइयों में बड़ा था एक छोटी बहन भी है। जिसके मौत को सुन पूरे परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम फैल गया। स्थानीय गोताखोर कड़ी मस्कत किये पर उन्हें सद्दाम को ढूंढने में असफल रहे। वही कोचवारा गांव निवासी नागेंद्र गिरी की 14 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी अहले सुबह शौच के लिए दरियापुर नयागांव पथ के किनारे गयी थी, जहा पैर फिसलने के कारण अथाह पानी मे चली गयी। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। काफी खोज-बिन करने पर राम परीक्षण चौक से उसकी मृत शरीर बरामद किया गया। इसके बाद सभी शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया। जहा से आज रविवार की दोपहर सभी के शव गांव में पहुंचते कोहराम मच गई।
वही डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कोठी गांव निवासी बैजू महतो की 10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार शानिवार को अहले सुबह सौच के लिए अपने घर के बगल में पानी के किनारे बैठा था, तभी पैर फिसलने के कारण अथाह पानी मे शिर के तरफ से गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। घर के लोग जब तक उसे देख निकलता तबतक उसका प्राण पखेरू उर गये थे। माँ को रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। इसके बाद पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
तीनो परिवार के साथ उनके गांव में स्वतंत्रता दिवस दुख में बदल गया। प्रखंड में डूबने से अभी तक लगभग एक दर्जन लोगों की मौत पानी में डूबने से हो गई यह भी एक इतिहास बन गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग