बनियापुर: खालिसपुर गांव में नदी बांध के किनारे अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बनियापुर(सारण)। अंचल क्षेत्र के खालिसपुर गांव में रविवार को नदी बांध के किनारे अधेड़ का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक स्थानीय गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा राय बताया जाता है। घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक चार रोज पूर्व शौच के लिये घर से बाहर निकले थे। जिसके बाद से घर नही लौटे थे। इस बीच परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी। तबतक घर से एक किलोमीटर दूर गांव के ही नदी बांध के निकट पानी मे शव दिखाई देने की सूचना मिली। स्थानीय मुखिया संतोष शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा,पूर्व मुखिया उमेश राय आदि ने बताया कि सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इधर अधेड़ की मौत के बाद से परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है। स्थानीय मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा परिजनों ढांढस बांधते हुए समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।मृतक सुरौंधा पंचायत के पूर्व मुखिया सत्यनारायण राय का छोटा भाई बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग