फतेहपुर चैन पंचायत के यूथ टीम ने बाढ़ पीड़ितों को बीच राहत सामग्री का किया वितरण
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के फतेहपुर चैन पंचायत के यूथ टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का वितरण युवा नेता मिलन यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान युवाओं ने पंचायत के धनौती, अचलपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 500 पैकेट सुखा राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर रंधीर कुमार,सरोज कुमार, नीरज कुमार सहित दर्जनो युवा ने सहयोग किया। यूथ टीम ने दरियापुर अंचलाधिकारी से बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की व्यवस्था करने की मांग किया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग