दरियापुर में बाढ़ के पानी से हाहाकार, कई गांव के लोग भूखे रहने को विवश
दरियापुर(सारण)। प्रखण्ड के कई पंचायतों में बाढ़ आ चुकी है लेकिन अब तक राहत व बचाव हेतु कोई कदम स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है। बाढ़ प्रभावित पंचायत हरना, नाथा छपरा,जितवारपुर, फतेहपुर चैन, विश्वम्भरपुर आदि पंचयात है। जिसमें हरिहरपुर पंचायत के मुखिया उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के छह गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई सरकारी लाभ नही पहुंचा है। वही जितवारपुर मुखिया शाहिना परवीन ने कही कि पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया जा रहा है जबकि सीओ को बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची भी उपलब्ध करायी गई है। फतेहपुर चैन पंचायत के मुखिया रीना देवी ने पंचायत में बाढ़ प्रभावित गांव की जायजा ली और बताया कि धनौती, अचलपुर आदि गांव काफी प्रभावित है। वही विश्वम्भरपुर पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि अनिल पांडेय ने बताया कि सिसौनी गांव में बाढ़ की पानी आ चुकी है। खानपुर पंचयात के रामपुर जैती, खजौता, सुलतानपुर गांव में भी पानी प्रवेश कर चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग