हर्षोउल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस, सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, शान से लहराया तिरंगा
अमनौर(सारण)। प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख विश्वामित्र शर्मा ने झंडा तोलन किया। जबकि थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। पीएचसी परिसर में चिकितक प्रभारी कुमार गौरव व बीआरसी परिसर में शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ मिश्रा ने झंडा फहराया। एच आर कॉलेज में प्राचार्य डॉ सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने झण्डातोलन किया। कर्पूरी मंच परिसर में संस्थापक सचिव उमेश शर्मा ने झंडा फहराया। राजद कार्यालय में अध्यक्ष बिकाश कुमार, जदयू कार्यालय में राज कुमार कुशवाहा,भाजपा कार्यालय में सन्तोष सिंह, कांग्रेस कार्यालय में जयंत सिंह ने झंडा तोलन किया। न्यू विजन कोचिंग में नागरजीत कुमार, मेधा पब्लिक स्कूल में सुजय शर्मा, केडी पब्लिक स्कूल में चंद्रकेत कुमार, आकाश इंटर नेशनल स्कूल में अलाउल हक ने झंडा फहराया, गोसी अमनौर में पूर्व प्राचार्य श्री भगवान ठाकुर,अपहर पंचायत भवन में मुखिया रेखा देवी,कल्याण पंचायत भवन में मुखिया सरिता देवी, धरहरा पंचायत भवन में मुखिया किरण देवी, मनोरपुर झखरी पंचायत में मुखिया सत्येन्द्र राम, रसूलपुर पंचायत भवन में मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र प्रसाद सिंह लंबू ने झंडा तोलन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग