पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का तरैया में विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- पटना से गोपालगंज जाने के दौरान तरैया में विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय के नेतृत्व में किया गया स्वागत
तरैया(सारण)। पटना से गोपालगंज जाने के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का तरैया में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रतिपक्ष के नेता श्री यादव पटना से गोपालगंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने तरैया होते हुए जा रहे थे। तरैया के शाहनेवाजपुर चौक पर तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं छपिया बिन टोली में सड़क जाम होने के कारण उपमुख्यमंत्री का काफिला रामबाग नहर के रास्ते गोपालगंज के लिए निकल पड़ा। पोखरेड़ा बगही नहर पुल के पास युवा राजद नेता मिथिलेश राय के नेतृत्व में युवा राजद कार्यकर्ताओं ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि बिहार के लगभग 14 जिले बाढ़ की पानी मे डूबा हुआ है। लेकिन बिहार सरकार को बाढ़पीड़ितों की मदद की जगह चुनाव की भूत सवार है। इस बार जनता मुख्यमंत्री को सबक सिखाने के लिए मूड बना चुकी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग